dharm aastha, Essay hindi

दशहरा पूजा Dussehra festival

भारत धार्मिक दृष्टि से विविधताओं से भरा है जहां हर कोई अपने – अपने पर्वो एवं त्यौहारो को पुरे जोश एवं उत्साह के साथ  मना सकता है | हिन्दुओ का दशहरा पर्व आश्विन माह के दशवे दिन मनाया जाता है | दशहरा शब्द दो अन्य शब्दों के संयोग से बना है – दश( अर्थात दस (१०) ) एवं हार ( हारने वाला ) |

दक्षिण भारत में , दशहरा का यह पर्व भगवन राम के विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जो अयोध्या के राजा थे | रावण ने राम के पत्नी सीता माता को चुरा लिया था एवं लंका ले गया | तब राम हनुमान एवं सुग्रीव के साथ मिलकर समुन्दर पर पुल बनाया एवं लंका पर चढ़ाई कर दी एवं रावण को मारकर सीता को छुड़ा लिया था |

सभी हिन्दुओ के लिए यह त्योहार भगवन राम के प्रति आस्था एवं विश्वास जगाता है | दशहरे के अवसर पर रामलीला एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन किया जाता है | दशहरे के दिन , लोग रावण का पुतला जलाते है |

Dussehra Festival Hindi

 

दशहरा क्यों मनाया जाता है

राम के पिता दशरथ उन्हें अयोध्या का राजा बनाना चाहते थे | लेकिन राम की सौतेली माता कैकेयी अपने बेटे भरत को राजा बनाना चाहती थी | इसलिए कैकेयी ने अपने पति दशरथ को राम को १४ वर्षो का वनवास देने के लिए विवश किया | राम ने भी एक आज्ञाकारी एवं आदर्श पुत्र की तरह अपने पिता दशरथ की बात माने एवं भाई लक्ष्मण एवं पत्नी सीता के साथ वनवास को निकल पड़े | उनलोगो ने लगभग १४ वर्षो तक वन में विचरण करते रहे | इस दौरान कई राक्षसो से उनकी लड़ाई हुई और भगवान राम ने उन सबको पराजित किया |

परन्तु रावण ( लंका का राजा ) ने राम की पत्नी सीता का अपहरण कर लिया। एवं अंत में राम एवं रावण के बीच युद्ध हुआ जिसमे रावण मारा गया । राम ने बंदरो की सेना संगठित की थी। हनुमान भी उनमे से एक थे जिन्हे राम का महान भक्त कहा गया । हनुमान ने भगवान राम की राक्षसों के विरुद्ध लड़ाई में हमेशा मदद की । राम एवं रावण के बीच लड़ाई १० दिनों तक चली थी । १०वे दिन राम ने रावण को मेघनाद एवं कुम्भकरण सहित मार डाला। दशहरे के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाता है । इशलिये हिन्दू दशहरे का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते है । इस दिन रावण, मेघनाद एवं कुम्भकरण के पुतले जलाये जाते है ।

 
[wp_objects_pdf]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *